Thursday, August 20, 2026
Breaking News
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 300 लोगों पर FIR, 20 को भेजा गया जेल अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर हमला, बोले- ‘रामराज की बात करने वालों ने राम धन भी नहीं छोड़ा’ तिरंगा यात्रा के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने दिया स्वच्छता का संदेश, खुद उठाई कूड़े की बोरी तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन : उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य यूपी में पहली बार प्रधान की होगी प्रशासक पद पर नियुक्ति, विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव! जिला बाराबंकी के अंतर्गत स्टाम्प शुल्क बकाया पर प्रशासन सख्त, ग्राम गदिया में भूमि कुर्क बाराबंकी में युवक की बेरहमी से हत्या, आइसक्रीम बेचने गया था बबलू रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 के बाद 27 मार्च को भी अवकाश रुक्मिणी देवी निषाद बनीं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश यादव ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Express News
Home
Lifestyle
Politics
Sports
World
☾ Dark Mode
▶ Videos
🔒 Login
Facebook Twitter Instagram YouTube
Politics

जिला बाराबंकी के अंतर्गत स्टाम्प शुल्क बकाया पर प्रशासन सख्त, ग्राम गदिया में भूमि कुर्क

जिला बाराबंकी के अंतर्गत स्टाम्प शुल्क बकाया पर प्रशासन सख्त, ग्राम गदिया में भूमि कुर्क

जिला बाराबंकी के अंतर्गत ग्राम गदिया में स्टाम्प शुल्क का बकाया अदा न करने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाकीदार विजय बहादुर पुत्र संतोषीराम द्वारा लंबे समय से स्टाम्प देय की राशि जमा नहीं की जा रही थी, जिसके चलते राजस्व विभाग को यह कदम उठाना पड़ा।


बताया जा रहा है कि संबंधित प्रकरण में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद प्रशासन ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कुर्की की कार्रवाई का निर्णय लिया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल के निर्देशन में तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित की गई। टीम ने ग्राम गदिया पहुंचकर विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए बाकीदार की भूमि पर लाल झंडी लगाई, जो कुर्की की कार्रवाई का संकेत है।


कार्रवाई के दौरान मौके पर नायब तहसीलदार नवाबगंज राजीव वर्मा, क्षेत्रीय अमीन अभय प्रताप सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, आशीष रस्तोगी, राजकुमार यादव, अवधेश सिंह तथा क्षेत्रीय लेखपाल आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे। टीम ने पूरे प्रकरण की विधिवत जांच कर आवश्यक कागजी कार्यवाही भी पूरी की।

स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई के बाद लोगों में चर्चा का माहौल है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी राजस्व की वसूली को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन व्यक्तियों पर बकाया है, उन्हें समय रहते भुगतान करने की सलाह दी गई है, अन्यथा उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने यह भी कहा कि राजस्व वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और बकायेदारों की सूची के अनुसार क्रमिक रूप से कार्रवाई की जाएगी, जिससे सरकारी राजस्व की हानि को रोका जा सके।

Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment